Skip to content

भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने

भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने

कार्तिक माह  की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है।जैन धर्म  में धनतेरस को ‘धन्य तेरस’ या ‘ध्यान तेरस’ भी कहते हैं।

वेदों में लिखा है जब भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत कलश था। भगवान धन्वन्तरि चूँकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है।

धनतरेस का दिन  खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है।  धन, संपत्ति,आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जो भूलकर भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिेए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है। स्टील-एल्युमिनियम,नकली आभूषण,कांच-चीनी,लोहा,प्लास्टिक झाड़ू ये वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिेए। 

भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने
भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने

धनतेरस के दिन चाँदी के बने बर्तन या कोई वस्तु खरीदने का प्रचलन है;  इसके पीछे  कारण यह  माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है । 

Read More : करवा चौथ (Karwa Chauth)कब है ?

धनतेरस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाने की प्रथा भी है। इस प्रथा के पीछे एक लोककथा है। कथा के अनुसार किसी समय में एक राजा थे जिनका नाम हेम था। दैव कृपा से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। ज्योंतिषियों ने जब बालक की कुण्डली बनाई तो पता चला कि बालक का विवाह जिस दिन होगा उसके ठीक चार दिन के बाद वह मृत्यु को प्राप्त होगा। राजा इस बात को जानकर बहुत दुखी हुआ और राजकुमार को ऐसी जगह पर भेज दिया जहाँ किसी स्त्री की परछाई भी न पड़े। दैवयोग से एक दिनएक राजकुमारी उधर से गुजरी और दोनों एक दूसरे को देखकर मोहित हो गये और उन्होंने गन्धर्व विवाह कर लिया।विवाह के पश्चात विधि का विधान सामने आया और विवाह के चार दिन बाद यमदूत उस राजकुमार के प्राण लेने आ पहुँचे। जब यमदूत राजकुमार का  प्राण ले जा रहे थे उस वक्त नवविवाहिता उसकी पत्नी का विलाप सुनकर उनका हृदय भी द्रवित हो उठा। परन्तु विधि के अनुसार उन्हें अपना कार्य करना पड़ा।उसी समय उनमें से एक ने यम देवता से विनती की- हे यमराज! क्या कोई ऐसा उपाय नहीं है जिससे मनुष्य अकाल मृत्यु से मुक्त हो जाए। दूत के इस प्रकार अनुरोध करने से यम देवता बोले, हे दूत! अकाल मृत्यु तो कर्म की गति है, इससे मुक्ति का एक आसान तरीका मैं तुम्हें बताता हूं, सो सुनो। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी रात जो प्राणी मेरे नाम से पूजन करके दीपमाला दक्षिण दिशा की ओर भेट करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। यही कारण है कि लोग इस दिन घर से बाहर दक्षिण दिशा की ओर दीप जलाकर रखते हैं।

भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने
भगवान धन्वन्तरि और धनतेरस में क्या सम्बंध है जाने

भगवान धन्वन्तरि देवताओं के चिकित्सक हैं और चिकित्सा के देवता हैं, इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

धनतेरस के दिन दीप जलाकर भगवान धन्वन्तरि की पूजा करें। भगवान धन्वन्तरि से स्वास्थ बनाये रखने हेतु प्रार्थना करें। चाँदी का कोई पात्र व लक्ष्मी गणेश अंकित सोने-चाँदी का सिक्का कीना जाता है। दीपावली की रात भगवान श्री गणेश व देवी लक्ष्मी के लिए भोग चढ़ाया जाता है। कहा जाता है कि समुद्र मन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है । धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *